फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर खाना खाते समय हुई कहासुनी, मारी गोली

विज्ञापन
04-पूंडरी। इसी ढाबे के बाहर चली थी गोली। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
करनाल रोड स्थित राम एक ढाबे पर मामूली कहासुनी पर एक युवक को गोली मारने की घटना सामने आयी है। पीड़ित को पहले स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पूंडरी निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि 29 अगस्त की रात को वह अपने ताऊ के बेटे सुनील उर्फ शीलू, मनीष उर्फ काला व दोस्त संजीव उर्फ मींटू निवासी हाबडी गेट पूंडरी के साथ मिलकर रात करीब 10 बजे खाना खाने के लिए महक ढाबा करनाल रोड फतेहपुर पर गए थे। जहां वे खाना खाने के लिए बैठे ही थे कि गांव जांबा निवासी सुमित कुमार भी वहां खाना लेने के लिए आया । वह उनके साथ चारपाई पर बैठ गया। इसी बीच किसी बात को लेकर सुमित की उसके साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद सुमित धमकी देकर चला गया कि यहीं रहना मैं अभी आता हूं। इसके बाद करीब 1 बजकर 15 मिनट पर वह बाइक पर सवार होकर आया और आते ही उसे गाली देने लगा। इसी बीच सुमित ने उसे लात मार कर उसके ऊपर पिस्तौल से चार फायर किए। जिनमें से एक गोली उसके पेट में व एक बाजू में लगी। फायरिंग करते ही वह अपनी बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद उसके साथियोें ने गुरमीत को अस्पताल पहुंचाया । बाद में पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी प्रभारी पूंडरी ने कहा कि पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। घायल को पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें