गुहला-चीका। नेकी का घर संस्था की बैठक रविवार को सदस्य तरसेम चंद आढ़ती की दुकान पर हुई। कैशियर गुरदीप चाबा ने बताया कि नेकी का घर संस्था के कुछ पद खाली थे जिसमें गुलशन चुघ सीवन को संस्था का उप प्रधान, सुखवंत सिंह व डाक्टर राजकुमार को नए सदस्यों की जिम्मेदारी दी गई है। प्रधान हुक्म सिंह मैहला ने बताया कि नेकी का घर संस्था हर तरह के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है जिसमें रक्तदान शिविर, फ्री मेडिकल कैंप, गरीबों व बेसहारों के लिए कपड़ा व राशन देना आदि शामिल है। इस मौके पर संस्थापक सन्नी कालड़ा, सचिव गुरदेव जोसन, तरसेम गोयल, राजपाल राणा, राकेश जैन, मनजीत, अशोक कुमार व जय प्रकाश एडवोकेट मौजूद रहे।