संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। सत्य भारती फाउंडेशन की ओर से संचालित सत्य भारती स्कूल बरसाना में क्लस्टर लेवल पर रंग-तरंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में छह स्कूलों से आए बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान इंग्लिश क्विज, स्टोरी टेलिंग मैथ, मैजिक एक्सपो व ड्राइंग प्रतियोगिता शामिल रही।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि गांव के सरपंच विजय कुमार ने शिरकत की व बच्चों को इस तरह के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में करवाई जाने वाली प्रतियोगिताएं हमें जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा देती है और इनसे हमारा मानसिक विकास भी होता है।
सरपंच विजय कुमार ने कहा कि स्कूलों में ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर करवाते रहना चाहिए जिससे बच्चों की प्रतिभा बाहर निकल कर आती है और बच्चों में कुछ अलग करने की एक अच्छी सोच जन्म लेती है। स्कूल की मुख्याध्यापिका कविता रानी व कलस्टर कोऑर्डिनेटर पंकज भारद्वाज ने भी प्रतियोगिता के बारे में बच्चों के साथ अपने विचार सांझा किए।
गांव के सरपंच ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करी। क्लस्टर कार्यक्रम के दौरान सरकारी स्कूल से अध्यापिका बबीता रानी ने भी अपने विचार बच्चों के साथ सांझा किया। इस मौके पर सुमन देवी, माफी, सुजाता, चेतन, सरिता, सीता, रूबी, सविता, सुषमा व बच्चों के परिजन मौजूद रहे।