18-कैथल। एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रूपये की विजेता ट्राफी के साथ कैथल गांव गुहणा निवासी टीम क?
- फोटो : Kaithal
कैथल। ऑल इंडिया ए ग्रेड कबड्डी प्रतियोगिता में गांव गुहणा के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमरजीत सिंह रूहल ने प्रथम स्थान हासिल किया है। कर्नाटक के मैसूर में यह प्रतियोगिता 15 व 16 दिसंबर और मंगलौर में 17 से 18 दिसंबर तक हुई थी। मैसूर में हुई प्रतियोगिता में अमरजीत सिंह ने 51 हजार रुपये और 6 फीट की ट्रॉफी जीती। वहीं मंगलोर में हुई प्रतियोगिता में एक लाख 11 हजार 111 रुपये के साथ साथ ट्रॉफी हासिल की। कबड्डी प्रतियोगिता में अमरजीत रुहल ने नासिक आर्मी टीम की कप्तानी के साथ साथ बेहतरीन ऑलराउंडर की भूमिका निभाई और टीम को विजयी बनाया। मैसूर में हुई प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने भाग लिया था। इसमें सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल में साई स्पोर्ट्स बंगलूरू को और फाइनल मुकाबले में आरडब्ल्यूएफ रेलवे को हराकर जीत हासिल की।
मंगलौर में ऑल इंडिया ए ग्रेड प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। इसके मुकाबले लीग कम नॉक आउट के आधार पर खेले गए। इसमें अमरजीत रुहल की टीम नासिक आर्मी ने सभी मैचों को जीतकर सेमीफाइनल में खेल एकेडमी नागपुर और फाइनल मैच में बीएमटी क्लब बंगलूरू को हराकर जीत हासिल की। अमरजीत ने बताया कि पिछले कुछ समय से वो गुटने में हुए घाव से परेशान थे। अभी पूरी तरह फिट है। आने वाले दिनों में वो और ज्यादा मेहनत करके अपने गांव, जिले व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
अमरजीत ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने गुरु दिलबाग कोच को दिया। उन्होंने बताया कि बचपन में पिता का सिर से साया उठने के बाद बड़े भाई कृष्ण रूहल ने पिता की भूमिका ओर हर कदम पर दिया। प्रतियोगिता जीतने की खुशी में गांव वालों ने घर जाके बड़े भाई कृष्ण रूहल को बधाई दी। उन्होंने बताया कि वह पहले भी दो टीमों को नेतृत्व कर चुके हैं। दोनों टीमों में रहते हुए उन्होंने जीत दिलवाई है। अमरजीत ने कहा कि जब वह गांव में आते हैं तो युवक-युवतियों को निशुल्क अभ्यास करवाते हैं। इसके साथ ही उन्हें सेना, पुलिस और अन्य विभागों में नियुक्ति के लिए प्रेरित करते हैं।