फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुहला के विधायक हंस ने उठाई सड़कों की समस्या

Sat, 16 Nov 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। हलका गुहला के कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने प्रदेश की विधानसभा में हलका गुहला की समस्याएं उठाई। सदन के दूसरे दिन उन्होंने सदन में हलका गुहला की समस्याओं को सदन के सामने रखा और उनके समाधान की मांग भी की।

हलका गुहला सड़कों की हालत के बारे में उन्होंने कहा कि 42 दिनों तक धरना देने के बाद उन्होंने कैथल-चीका रोड पर सड़क का निर्माण करवाया था, लेकिन बनने के एक वर्ष के अंदर वह सड़क दोबारा से टूटने लग गई थी। इसके साथ ही नशे की समस्या सबसे बड़ी है।
विज्ञापन


उन्होंने सदन में कहा कि हलका गुहला की सीमा पंजाब से लगती है। यहां पर नशे की समस्या बहुत अधिक है। युवा इसकी लत से अपनी जान गंवा रहे हैं। इस नशे पर काबू पाने के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है। उन्होंने घग्घर पार के क्षेत्र के लिए आवाज उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐसा क्षेत्र है जहां स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा की सुविधाएं बिलकुल नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि हर दो से तीन वर्ष आने वाले बाढ़ में इन गांवों में सब कुछ तबाह हो जाता है। इस क्षेत्र को विशेष दर्जा दिया जाए और यहां के लोगों के लिए कुछ किया जाए। उन्होंने सीवन की बात रखते हुए कहा कि हलका गुहला का सबसे

बड़ा गांव होने के बावजूद यहां पर कोई सुविधा नहीं है।

कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने कहा कि नगरपालिका का दर्जा मिलने के बाद भी यहां पर कोई कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने किसानों के लिए एमएसपी के मुद्दे और डीएपी की कमी के मुद्दे को भी सदन में रखा।
विज्ञापन


इसके बाद देवेंद्र हंस ने फोन के माध्यम से पत्रकारों को बताया कि हलका गुहला की जनता ने ही विधानसभा तक पहुंचाया है। वह हलका गुहला की समस्याओं को उठाने और उनका हल करवाने के लिए कृत संकल्प हैं। आज भी उन्होंने हलका गुहला के मुद्दों को उठाया है और आगे भी इसी प्रकार से हलका गुहला की जनता के लिए काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें