फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने मांगी माफी, परिजन समझौते को राजी

Sat, 24 May 2014 12:09 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। राजकीय उच्च विद्यालय संगरौली में एक अतिथि अध्यापक की पैंट फटने पर हंसने पर गुस्साए शिक्षक द्वारा बच्चों की पिटाई के मामले में वीरवार को हुए विवाद के बाद शुक्रवार को शिक्षक ने छात्र-छात्राओं के परिजनोें से माफी मांग ली है। शुक्रवार को गांव संगरौली की चौपाल में अध्यापक के परिजनों एवं छात्र-छात्राओं के परिजनों और साकरा-संगरौली की पंचायत के बीच एक बैठक हुई।
विज्ञापन


जिसमें अतिथि अध्यापक राजबीर सिंह के माफी मांगने पर स्कूली छात्र-छात्राओं के माता-पिता समझौते के लिए राजी हो गए। बैठक में संगरौली व साकरा के सरपंच व अन्य पंचों ने भी भाग लिया। संगरौली के सरपंच प्रतिनिधि लाडी विर्क ने बताया कि स्कूल के इस मामले पर पंचायत द्वारा अध्यापक व छात्र-छात्राओं के परिजनों में समझौता करवाया गया है। पंचायत के इस फसले पर बच्चों के परिजन पूरी तरह से सहमत हैं।

ये है मामला
विदित रहे कि वीरवार को राजकीय उच्च विद्यालय संगरौली की छात्रा माफी, मनीषा, प्रियंका, राखी, रितू, आरती, स्वाति, मनु सहित कई छात्राओं ने परिजनों, ग्रामीणों, स्कूल स्टाफ एवं पुलिस की मौजूदगी में बीईओ के सामने अतिथि अध्यापक पर आरोप लगाए थे कि राजबीर हमें पढ़ा रहा था तो अचानक उसकी पैंट मेज में फंस जाने से फट गई और उसने अपना गुस्सा एक-एक करके कक्षा में सभी लड़के-लड़कियों को डंडे व लातों से पिटाई करके निकाला था।
विज्ञापन


पंचायत का फैसला मान्य : परिजन
छात्रा सीमा के पिता रामहेर ने बताया कि अध्यापक द्वारा छात्राओं की बेरहमी से की गई पिटाई के मामले पर गांव की पंचायत में आरोपी ने सभी छात्र-छात्राओं के परिजनों एवं अन्य ग्रामीणों से माफी मांगी है और पंचायत ने जो फैसला किया है, उस फैसले पर सभी छात्र-छात्राओं के परिजन सहमत हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें