Group left for demonstration at Health Minister's residence
- फोटो : Kaithal
रविवार को सामान्य अस्पताल गुहला के स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों का जत्था प्रधान कुलदीप माजरा की अध्यक्षता में अंबाला स्वास्थ्य मंत्री के निवास पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुआ। स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों ने रवाना होने से पहले उधम सिंह चौक चीका पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कुलदीप माजरा ने कहा की स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, और जब तक मांगों का समाधान नहीं होता, तक तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। एसकेएस ब्लॉक प्रधान बलजिंद्र सीडा़, केंद्रीय कमेटी कर्मचारी नेता अभिषेक शर्मा, ब्लॉक प्रधान कुलदीप सिंह, उपप्रधान रज्जी देवी, संगठन सलाहकार सुच्चा सिंह, प्रवेश गर्ग, वीरेंद्र पुनिया, दीपक कुमार, नवाब खान, खुशप्रीत सिंह, देसराज लालका, अशोक कुमार, बलजीत सिंह, राजेश कुमार, संदीप सिंह, मनदीप शर्मा, सुरेश कुमार, सुरजीत सिंह, मंगत राम, अशोक कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे।