राजौंद। शिव सीनियर सेकेंडरी बड़सीकरी में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला के डिप्टी डीईओ शमशेर सिंह सिरोही ने पौधा रोपकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पौधे पर्यावरण प्रदूषण को मिटाने में राम बाण के समान होते हैं। वट व पीपल के वृक्ष एकमात्र ऐसे वृक्ष हैं जो दिनरात लगातार कार्बन डाई आक्साइड ग्रहण करके आक्सीजन का विसर्जन करते हैं। आक्सीजन सभी जीव जंतुओं के लिए बहुत ही आवश्यक हैं। उन्होंने सभी सदस्यों को ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने की प्रेरणा दी।