फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए ग्रांट दे दो सरकार

Sun, 03 Jul 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
सरंपचों ने रोया ग्रांट न मिलने का दुखड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सरपंच एसोसिएशन गुहला की एक बैठक बीडीपीओ कार्यालय के हाल में प्रधान सतबीर सिंह माजरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सरपंचों ने माजरी को प्रधान चुनने में सहयोग के लिए विधायक कुलवंत बाजीगर का आभार प्रकट किया। पहली ही बैठक में सरपंचों ने ग्रांट न मिलने का दुखड़ा रोया। सचिव व लालपुर के सरपंच जसविंद्र सिंह ने कहा कि पंचायतों का गठन हुए को लगभग छह माह का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक विकास कार्यों के लिए पंचायतों के खाते में कोई पैसा नहीं आया है। पैसा ना आने के चलते गांवों के सभी विकास कार्य ठप्प हो कर रह गए हैं और जनता में पंचायतों और सरकार के प्रति रोष पनपने लगा है।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से मांग की कि पंचायतों के खाते जल्द से जल्द राशी भेजी जाए ताकि रुके हुए विकास के कार्यों को गति प्रदान की जा सके।  उपप्रधान हरदीप सिंह सरपंच खराल व अगौंध के सरपंच बिषपाल सिंह ने कहा कि गुहला में बीडीपीओं व जेई का पद पिछले काफी समय से खाली पड़ा है। गुहला व सीवन के लिए एक ही बीडीपीओ लगाए गए हैं, ऐसे में उन्हें पंचायतों के कार्यों के लिए पूरा पूरा दिन बीडीपीओ का इंतजार करना पड़ता है।

सरपंचों ने सरकार से मांग की है कि गुहला में बीडीपीओ व जेई के पद पर तुरंत नियुक्ति की जाए। इस अवसर पर सरपंच रामेहर बिच्छिया, संजय कुमार, भीरा राम, संदीप अरोड़ा, गुलजार सिंह बोपुर, कृष्ण कु मार भूना, अवतार सिंह छन्ना जटान, कश्मीर सिंह अरनौली, कुलदीप सिंह गुरनानक नगर सहित दर्जनों सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें