मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जड़ौला ने छह गांवों के दौरे के दौरान करोड़ों रुपये की विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस दौरान जड़ौला ने विकास कार्यों के लिए खजाने का पिटारा खोलते हुए गांव बंदराना में वाल्मीकि चौपाल के लिए 1,46,000 रुपये, हरिजन चौपाल के लिए 3,40,000 रुपये, कंबोज चौपाल के लिए 2,50,000 रुपये, प्रजापत चौपाल के लिए 2,16,000 रुपये व बुकु पट्टी चौपाल के लिए पांच लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की।
32 लाख रुपये की लागत से गांव खेड़ी रायवाली की फिरनी व सड़क के नवीनीकरण का उद्घाटन किया।
ढांड में हरिजन चौपाल के लिए 2,80,000 रुपये, वाल्मीकि चौपाल 1,21,000 रुपये, गुर्जर चौपाल 4,80,000 रुपये, राधा कृष्ण धर्मशाला के लिए पांच लाख, ढांड कैथल रोड से वाया ढांड गांव तक बाबा बिहारी दास चौक तक 53 लाख सड़क निर्माण के लिए, जबकि 51 लाख की लागत से सड़क का उद्घाटन किया व 10 लाख की लागत से पंचायतघर का उद्घाटन किया। गांव पबनावा में 22,50,000 रुपये की लागत खेल स्टेडियम व 44 लाख की लागत से सड़कों का उद्घाटन किया। जबकि टोथी वाली हरिजन चौपाल के लिए 2,41,000 रुपये, बेरी वाली हरिजन चौपाल 2,42,000 रुपये, वाल्मीकि चौपाल 2,30,000 रुपये, हरिजन चौपाल 6,35,000 रुपये, बादी चौपाल के लिए 2,55,000 रुपये, महिलामंडल के लिए 1,55,000 रुपये, सैन चौपाल के लिए 4,65,000 रुपये, मुस्लिम चौपाल के लिए 3,85,000 रुपये की ग्रांट दी और 30 लाख की लागत से पबनावा जीरा खेड़ा रोड से रायसन रोड के नवीनीकरण के लिए ग्रांट दी।
इसी प्रकार गांव साकरा में 20,55,000 रुपये खेल स्टेडियम के लिए, हरिजन चौपाल 3,29,000 रुपये, वाल्मीकि चौपाल 3,64,000 रुपये, प्रजापत चौपाल के लिए 3,34,000 रुपये, धीमान चौपाल 3,37,000 रुपये, पांच गांव के मंदिर के तालाब को पक्का करवाने के लिए छह लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की।
गांव सांच में 22,50,000 रुपये खेल स्टेडियम के लिए, दामड़ा पट्टी वाल्मीकि चौपाल के लिए 1,25,000 रुपये, मैहला पट्टी वाल्मीकि चौपाल के लिए 1,42,000 रुपये, हरिजन चौपाल 2,96,000 रुपये, प्रजापत चौपाल के लिए 1,46,000 रुपये, बाजीगर नंबर चौपाल के लिए 1,50,000 रुपये व बाजीगर चौपाल के लिए 84 हजार रुपये दिए। जबकि मैहला चौपाल को पूरा करने के लिए 15 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की।
इस मौके पर विजयपाल कौल, जसवंत नंबरदार बंदराना, साहब सिंह बंदराना, जसबीर सोलूमाजरा, गुरमेल पंवार, ओमप्रकाश गुर्जर, शमशेर बग्गा जडौला, पुन्ना राम गुर्जर, जयपाल पंवार, बलकार सिंह, ईश्वर पंच, रमेश गांगल, रामदिया चूहड़माजरा, सुशील कुमार, मेजर गुर्जर, रामफल सिंह, बृजलाल ठेकेदार, अनिल पबनावा, कर्मबीर पबनावा, ईशमा पबनावा, जसमेर गुर्जर, सतपाल साकरा, जसबीर साकरा, सुरेश मदूद, भीम खेड़ी साकरा, पूर्व सरपंच होशियार धेरड़ू, सेवा सिंह धेरड़ृू, शेर सिंह डोर, रामकुमार कल्याण बंदराना, बलबीर शर्मा, महेंद्र जडौला, सुभाष धेरड़ू, राजेंद्र जडौला, दलीप श्योकंद, सतपाल डडवाना, अनिल लूथरा, लक्ष्मनदास जेई, ग्राम सचिव सुशील कुमार मौजूद रहे।