फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने पर श्रीति का भव्य स्वागत

Tue, 22 Oct 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। राज्य स्तर पर कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने पर श्रीति का स्वागत किया गया। विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालू की पांचवीं कक्षा की छात्रा के स्कूल पहुंचने पर उसे सम्मानित किया।
विज्ञापन

श्रीति ने राज्य स्तरीय खेलकूद अंडर-11 प्रतियोगिता में कुश्ती में स्वर्ण पदक हासिल किया है। प्राचार्य अमित कुमार और खेल विभाग प्रशिक्षक जसबीर ने उसे बधाई दी।

उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में विद्यालय के चार बच्चों ने भाग लिया था। श्रीति के साथ बाकी सभी बच्चों और खेल प्रशिक्षक जसबीर के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


श्रीति को विद्यालय की संचालन समिति ने 11 हजार रुपये के साथ सम्मानित किया गया जबकि खेल प्रशिक्षक जसबीर को 3100 रुपये व बाकी बच्चों को 1100-1100 रुपये के साथ सम्मानित किया। इस अवसर पर गांव की पंचायत की तरफ से बच्चे का 3100 रुपये से सम्मान किया गया। ग्राम सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट साहिल बिढाण ने भी बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें