आर्य समाज भवन में आयोजित बैठक में भाग लेते वेद प्रचार मंडल व आर्य समाज के पदाधिकारी।
कैथल। वेद प्रचार मंडल कैथल की जिला कार्यकारिणी की बैठक आर्य समाज भवन में हुई। बैठक में रामपाल दास और उनके समर्थकों की ओर से वैदिक धर्म, आर्य समाज और महर्षि दयानंद सरस्वती को लेकर की जा रही कथित टिप्पणियों की निंदा की गई। मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि सनातन वैदिक धर्म, ऋषियों और राष्ट्रनायकों के खिलाफ दुष्प्रचार को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। अनिल आर्य ने बताया कि रामपाल के विरोध में 30 अगस्त को रोहतक में महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। साथ ही सरकार से भी ऐसी टिप्पणियों पर रोक लगाने की मांग की। बैठक में संदीप आर्य, पवन आर्य, डॉ. देवव्रत खरबंदा, जसविंद्र आर्य, संजय सेतिया सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। संवाद