संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/सीवन। शहर में शनिवार की रात को धूमधाम से जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की वहीं लड्डू गोपाल का शृंगार कर झांकियां सजाई गईं। उधर, सीवन नगर में गोविंदाओं ने दही हांडी मटकी फोड़ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
सीवन में जनकल्याण ट्रस्ट की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मटकी तोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान एवं नगर पार्षद धर्मेंद्र शर्मा व सुभाष शर्मा ने बताया कि यह ट्रस्ट की ओर से 19वां दही-हंडी उत्सव आयोजित किया गया है। इससे पहले 18 बार इस उत्सव का सफल आयोजन किया जा चुका है।
कार्यक्रम के तहत नगर में कुल 11 स्थानों पर मटकी लगाई गई, जिन्हें युवाओं ने मानव पिरामिड बनाकर तोड़ा। इस दौरान पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह भक्तों ने भजन-कीर्तन गाए और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण भव्य झांकियां रही, जिनमें बाहर से आए कलाकारों ने सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। शिव तांडव की विशेष प्रस्तुति ने पूरे पंडाल में धार्मिक वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। नगर के गोशाला, मॉडल संस्कृति स्कूल, पीपल वाला चौक, स्वर्ग द्वार मंदिर चौक आदि जगहों पर मटकी लगाई गई थी।
वहीं, सबसे ऊंची मटकी बाबा नारायण दास सत्संग भवन के सामने स्थित रामलीला मैदान में लगाई गई, जिसे युवाओं ने कई प्रयासों के बाद फोड़ने में सफलता प्राप्त की। मटकी फोड़ कार्यक्रम के साथ-साथ हल्की बूंदाबांदी भी चलती रही, लेकिन यह बारिश भी युवाओं का उत्साह कम न कर सकी। उलटे युवा दोगुने उत्साह के साथ मटकी तोड़ कार्यक्रम में भाग लेते रहे। दर्शकों का जोश देखते ही बनता था और चारों ओर जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।
ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया। आयोजन में नगरवासियों का भी भरपूर उत्साह देखने को मिला और बरसात के बावजूद श्रद्धालु दही-हंडी उत्सव का आनंद लेते रहे।
45 कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन देशभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लासप
45 कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन देशभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लासप
45 कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन देशभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लासप