फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राज्यपाल आचार्य देवव्रत 2 फरवरी को दुमाड़ा में बताएंगे प्राकृतिक खेती के गुर

Sat, 31 Jan 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कसान। देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को रासायनिक खेती से मुक्त करने के उद्देश्य से 2 फरवरी को कैथल जिले के गांव दुमाड़ा स्थित शांति फार्म्स में एक विशाल किसान सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

इस किसान सभा में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके लाभ और भविष्य की दिशा के बारे में मार्गदर्शन देंगे। यह कार्यक्रम प्राकृतिक खेती को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में हरियाणा और अन्य राज्यों से जुड़े कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति भी शिरकत करेंगे। इनमें शामिल हैं : हरियाणा के पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, नलवा से विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व सांसद जनरल डी.पी. वत्स, आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के उपाध्यक्ष उमेद शर्मा, नोएडा से प्राकृतिक खेती विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह, समालखा से समाजसेवी प्रेम मास्टर, हरियाणा गो आयोग के चेयरमैन सरवन कुमार गर्ग, जाट सभा गोहाना के अध्यक्ष एवं समाजसेवी राजबीर सिंह, और भिवानी से किसान एवं समाजसेवी परमानंद सैनी। कार्यक्रम प्रगतिशील किसान क्लब एवं आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के सहयोग से किया जा रहा है। मुख्य आयोजक राजपाल सिंह आईपीएस (सेवानिवृत्त) हैं, जो शांति फार्म्स में प्राकृतिक खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें