फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजकीय महिला कॉलेज के नए भवन को मिली मंजूरी

Thu, 20 Mar 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। धनौरी के राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी पहुंचे। इस दौरान बेदी ने जानकारी दी कि सरकार ने महाविद्यालय के लिए जमीन के हस्तांतरण को मंजूरी दे दी है। पंचायत की 72 कनाल 10 मरले भूमि को कॉलेज के नाम हस्तांतरित कर दिया गया है। जिससे अब कॉलेज निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि यहां महिला कॉलेज बनने से गांव धनौरी के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में बेटियों को उच्च शिक्षा हासिल करने में काफी सहायता मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बेटियों की शिक्षा के लिए सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है।
विज्ञापन


बेदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव में कॉलेज की मंजूरी दी थी। इसके बाद से ही कॉलेज निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई पूरी की जा रही है। राजकीय महिला कॉलेज बनने से इस क्षेत्र की लड़कियां अपने नजदीकी क्षेत्र में उच्चतर शिक्षा ग्रहण कर पाएंगी, उन्हें दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि लड़कियां शिक्षा प्राप्त करके अपने क्षेत्र का ही नहीं, बल्कि अपने जिले, राज्य व देश का नाम रोशन करंेगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि शिक्षा का जीवन में बहुत महत्व है, जिसको प्राप्त करके व्यक्तिगत विकास, सामाजिक, आर्थिक विकास होता है। शिक्षित होने पर न केवल उनका जीवन सवारता है, बल्कि समाज और देश के विकास में भी योगदान होता है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए हम सबको आगे आने होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवा रहे हैं। किसी भी क्षेत्र के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

हरियाणा सरकार सड़कें, बिजली, पेयजल, सामुदायिक भवन व अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रदान कर रही है। प्रदेश में अनेक महिला महाविद्यालय खोले जा रहे हैं, ताकि उन क्षेत्रों की लड़कियां पढ़ लिखकर आत्मनिर्भर बन सके।
विज्ञापन


दूसरी ओर गांव धनौरी के लोगों ने भी मंत्री कृष्ण बेदी का आभार जताया और कहा कि उनके प्रयासों से कॉलेज के लिए जमीन का हस्तांतरण हो गया है। अब जल्द कॉलेज निर्माण शुरू करवाया जा सकेगा। गांव के लोगों ने मंत्री कृष्ण बेदी के प्रयासों की सराहना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें