फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टरों पर भी सब्सिडी देगी सरकार : राणा

Mon, 16 Dec 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों में काम कर रही है और लगातार किसानों के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी योजना पर काम कर रही है कि किसानों को ट्रैक्टर पर भी सब्सिडी मिल सके।

कृषि मंत्री रविवार देर शाम गांव फरल में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर गुणी प्रकाश के निवास पर उनके बेटे की शादी की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। इससे पहले भाकियू नेताओं और ग्रामीणों ने कृषि मंत्री का फरल में पहुंचने पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया।
विज्ञापन


गुणी प्रकाश के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार पहले से सुपर सीडर पर सब्सिडी दे रही है, लेकिन सुपर सीडर को चलाने के लिए ट्रैक्टर भी बड़ा चाहिए। इसलिए सरकार ऐसी योजना बना रही है कि किसानों को ट्रैक्टर व सुपर सीडर दोनों पर सब्सिडी का लाभ दिया जा सके ताकि किसान अपनी पराली का खेत में ही निपटान कर सके और पराली जलाने की नौबत ही न आए। हालांकि पहले की अपेक्षा इस बार पराली जलाने के मामले बहुत कम सामने आए हैं और किसान खुद भी जागरूक हुआ है।

उन्होंने कहा कि किसान इस बात को अच्छे से समझ चुके है कि पराली का खेत में ही निपटान उनके हित में है। इससे खेत की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है और खाद भी कम पड़ती है। पराली प्रबंधन के लेकर सरकार ने ठोस योजना बनाई है। एक लाख 882 मशीनें पहले ही किसानों को सब्सिडी पर दी गई है और आगे भी किसानों ने आनलाइन आवेदन किया हुआ है, उन्हें भी मशीनें उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन


फसल चक्र में बदलाव को लेकर भी किसानों को सब्सिडी देने के साथ-साथ जागरूक किया जा रहा है ताकि किसान धान के अलावा दूसरी फसलों को महत्व दें। कृषि मंत्री ने बताया कि सरकार गो संरक्षण के लिए इस बात पर काम कर रही है कि गौचारण की भूमि को गोवंश के लिए इस्तेमाल किया जाए। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि साहब सिंह राणा, प्रवीण मथाना, विक्की राणा, नरेंद्र राणा, कंवरपाल राणा, महीपाल सिंह व महेंद्रपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें