फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसलों के अनुसार गेस्ट टीचर्स को पक्का करे सरकार : जय प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला कैथल के कार्यकारी सचिव जय प्रकाश ने प्रदेश के गेस्ट टीचर्स की सेवाएं नियमित करने की मांग के लिए चल रहे आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वर्षों से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे अतिथि अध्यापकों को अस्थायी व्यवस्था में बनाए रखना उनके साथ अन्याय है। सरकार को उनकी मांग स्वीकार कर नियमितीकरण की ठोस प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था को अपने अनुभव और मेहनत से संभालने वाले गेस्ट टीचर्स को बार-बार आश्वासन देकर उनके साथ छल किया जा रहा है। सरकार जब लगातार उनकी सेवाएं ले रही है तो उन्हें स्थायी रोजगार और सेवा सुरक्षा देने से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने सरकार से नियमितीकरण का स्पष्ट रोडमैप घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें