संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद पूर्व सैनिक एसोसिएशन ने कड़ा दुख व्यक्त किया है। पूर्व सैनिक एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि इस घटना के बाद पूरे देश में रोष है।
पूर्व सैनिकों ने कहा कि आंतकियों की नापाक हरकत पर सरकार सख्त एक्शन ले। आतंकी हमले के मरने वाले और घायल हुए लोगों पर उनकी संवेदना है।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में 2019 के पुलवामा अटैक के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने मंगलवार को पर्यटकों पर फायरिंग की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक इटली और एक इजराइल का पर्यटक और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं। बाकी पर्यटक गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के हैं।
अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए आंतकी हमले पर सरकार को आंतकी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। यह दुश्मन देश की हरकत हो सकती है। इस हमले में जो घायल हुए है, उनके परिवारों के साथ उनकी पूरी संवदेनाएं हैं। -जगजीत फौजी, जिला प्रधान, पूर्व सैनिक एसोसिएशन, कैथल।
पहले भी पहलगाम में ही आतंकी हमले होते रहे हैं। इस क्षेत्र में सरकार को सख्त एक्शन लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने चाहिए। ऐसा करने से ही ऐसे हमलों पर रोक पाएगी और सेना की गिरफ्त में सभी आतंकी होंगे।
-रिसालदार मेजर खजान सिंह, पूर्व सैनिक।
जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें यह जानकारी सामने आ रही है कि आंतकियों ने धर्म पूछकर हमला किया है। यदि ऐसा है तो यह बेहद निंदनीय है। -दफेदार बलदेव सिंह, पूर्व सैनिक।
हमले का जिस तरह से वीडियो वायरल हुआ है। यह बेहद दुखदायी है। इस पर केंद्र सरकार को सख्त रुख अपनाते हुए हमलों पर रोक लगाने के उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। -रिसालदार कर्मवीर भाल, पूर्व सैनिक।