कैथल। राष्ट्रीय सर्व खाप जन कल्याण मंच किसान संगठन ने किसानों की मांगों को लेकर हनुमान वाटिका में बैठक की। सर्वजातीय खाप के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. टेकराम कंडेला ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले किसानों की मांगों पर तुरंत प्रभाव से बातचीत करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। इसलिए केंद्र सरकार को किसानों के सभी तरह के कर्ज माफ करने चाहिए। टेकराम कंडेला ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच पर कहा कि सर्वखाप जन कल्याण मंच किसान संगठनों से बातचीत करते हुए सभी संगठनों को एकजुट किया जाएगा ।
कंडेला ने कहा कि 24 फरवरी को सर्वखाप जनकल्याण मंच व किसान संगठनों की एक संयुक्त बैठक राष्ट्रीय मुख्यालय कंडेला बुलाई गई है। जन कल्याण मंच के प्रदेश प्रभारी सुभाष बड़सिकरी ने कहा कि किसानों व सामाजिक मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार से बातचीत करने के लिए सर्वखाप जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय संयोजक चौ. टेकचंद कंडेला की अध्यक्षता में 11 प्रतिनिधियों को गठन किया है। केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार कमेटी से बात करके किसानों की समस्या का समाधान निकाला जाए। इस अवसर पर जन कल्याण मंच के प्रदेश प्रभारी सुभाष बड़सिकरी, प्रदेश उपाध्यक्ष महीपाल राणा, भारतीय किसान मजदूर यूनियन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष जयदीप चहल मौजूद रहे। संवाद