फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के निर्यात पर लगाई गई पांबदी हटाए सरकार : गुणी प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष मान गुट हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष एवं केंद्र सरकार की ओर से गठित एमएसपी समिति के सदस्य गुणी प्रकाश ने सरकार से मांग की है कि गेहूं के निर्यात पर लगाई पांबदी को तत्काल प्रभाव से हटाए जाए। क्योंकि यह पाबंदी किसानों के लिए गुलामी का हुकमनामा है। 1955 से लागू हुई यह नीति आज तक ज्यों की त्यों लागू है, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसान हित में अपने चुनावी घोषणापत्र में फसल पर लगाई गई पाबंदी को हटाने के साथ जरूरी वस्तु अधिनियम कानून को निरस्त करे। उन्होंने कहा कि एमएसपी कमेटी में लागत मूल्य आयोग (सीएसीपी) उपभोक्ता के हित व महंगाई को देखते हुए किसानों की फसलों की कीमत को तय करती है। जिस कारण किसानों को आज तक लाभकारी मूल्य व बाजार भाव नहीं मिला। इस कारण किसान आज कर्जा और बदहाली का जीवन जी रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने किसानों को उनकी फसलों का बाजार भाव का मूल्य दिया ही नहीं है। सिर्फ किसान हितैषी होने का राजनीतिक दल ड्रामा करते हैं।

बीज की कालाबाजारी पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग
प्रदेशाध्यक्ष ने मांग की है कि धान के बीज की ब्लैक होने पर अधिकारियों व दुकानदार पर मामला दर्ज हो। प्रदेश के जिस भी जिले में धान के बीज की कालाबाजारी होती है, वहां के संबंधित अधिकारियों के साथ कालाबाजारी में बीज बेचने वालों के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे किसानों के साथ हैं और जहां भी धान के बीज की कालाबाजारी हो रही है उसकी तत्काल शिकायत करें। मौके पर ही कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर बेनकाब करते हुए पुलिस प्रशासन के माध्यम से मामला दर्ज करवाया जाऐगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें