फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले रोकने के लिए शिक्षक सेफ्टी एक्ट का गठन करे सरकार : संघ

Sat, 23 Aug 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ राज्य प्रधान प्रभु सिंह ने स्कूली बच्चों की ओर से किए जा रहे हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने संघ की ओर से आपराधिक हमले की रोकथाम हेतु शिक्षक सेफ्टी एक्ट बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले कुछ समय से अध्यापकों पर लगातार अपराधिक हमले बढ़ रहे हैं, जो बहुत ही चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि इसी जुलाई माह में ही हिसार जिले के एक स्कूल में प्रधानाचार्य की निर्मम हत्या और जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेरहदा में शिक्षक पर गंभीर रूप से हमला हुआ था। उन्होंने कहा कि बच्चों के हिंसक व्यवहार और अध्यापकों पर हमले के कई कारण हो सकते हैं। इन कारणों को समझना और उपाय लागू करना आवश्यक है। हिंसक व्यवहार के मामलों में उचित और संतुलित कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चे सुधार की दिशा में प्रेरित हों। स्कूलों में सुरक्षा उपाय, जैसे सीसीटीवी और प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मी आदि उपलब्ध करवाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों का हिंसक व्यवहार एक जटिल समस्या है, जिसके समाधान के लिए परिवार, स्कूल, समाज, और सरकार को मिलकर काम करना होगा । बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देकर और सकारात्मक वातावरण प्रदान करके इस समस्या को कम किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें