फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजकीय माध्यमिक विद्यालय वजीर नगर को प्रथम स्थान

Mon, 25 Mar 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालय वजीर नगर ने सौंदर्यीकरण में प्रथम स्थान हासिल किया है। स्कूल के मुख्याध्यापक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि हमारे विद्यालय ने हाल ही में आयोजित मुख्यमंत्री विद्यालय सौंदर्गीकरण प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की है। यह विद्यालय के मुख्याध्यापक राजेंद्र शर्मा शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों और गांव के सरपंच की कड़ी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सरकारी मिडिल स्कूल, वजीरनगर ने पहले भी जिला स्तर पर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। साथ ही विद्यालय ने विज्ञान और गणित प्रदर्शनी में जिला स्तर पर भी प्रथम स्थान हासिल किया। इतना ही नहीं, विद्यालय की टीम ने राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भी भाग लिया था। यह विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है और शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें