फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मोटी फीस से बचने के लिए सरकारी स्कूलों का रुख

Thu, 06 Apr 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। निजी स्कूलों की मोटी फीस से बचने के लिए कई विद्यार्थी सरकारी स्कूलों का रुख कर रहे हैं। ऐसे दावे सरकारी स्कूलों के अध्यापकों ने किए हैं। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान मास्टर सुरेश द्रविड़ और जेबीटी शिक्षक सुरेंद्र माजरा ने बताया कि करीब 10 प्रतिशत दाखिले ज्यादा होने की संभावना है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि निजी स्कूलों के संचालक अपने स्कूल स्टाफ को लेकर दाखिले के प्रचार में जुटे हुए हैं, इसी प्रकार सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी डोर-टू-डोर जाकर ज्यादा से ज्यादा बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला देने के प्रयास में लगे हुए हैं। परिणाम स्वरूप कई अभिभावकों ने बच्चों का प्रवेश कराने की सहमति दी है।

शिक्षकों ने बताया कि कई अभिभावकों का कहना है कि निजी स्कूलों में फीस ज्यादा होने से वह यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निजी स्कूलों को छोड़कर कई विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं। हालांकि अभी उनके दस्तावेज जमा करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान मास्टर सुरेश द्रविड़ और जेबीटी शिक्षक सुरेंद्र माजरा ने बताया कि वे रोजाना बच्चों की पढ़ाई के बाद स्कूलों के आसपास के क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। उधर, समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना संयोजक सुरेंद्र आर्य ने बताया कि विभाग ज्यादा बच्चों का सरकारी स्कूलों में दाखिला करवाने के प्रयास कर रहा है। इस लेकर सभी स्कूलों के मुखियाओं को निर्देश भी दिए गए हैं कि वे स्टाफ के साथ ज्यादा से ज्यादा बच्चों के दाखिले का प्रयास करें।
सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलवाने के लिए निकाली जागरूकता रैली
पूंडरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरल स्कूल के बच्चों व अध्यापकों ने प्रधानाचार्य सुखविंदर सिंह की अध्यक्षता में गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया गया। गांव की प्रत्येक गलियों में होते हुए रैली का स्कूल में आकर समापन हुआ।

रैली के दौरान दौरान बच्चों के अभिभावकों को समझाया गया कि सरकारी स्कूल के सभी अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करने के बाद चयनित होते है। जो बच्चों को अच्छी प्रकार से अध्ययन करवाते हैं। प्रधानाचार्य सुखविंदर सिंह ने कहा कि विद्यालय में कक्षा छठी से 12वीं तक पढ़ाने के लिए बहुत ही सुशिक्षित एचटेट पास, पीएचडी, एमफिल क्वालीफाइड अध्यापक हैं।

रैली में प्रधानाचार्य सहित तुलसीदास, देवेन्द्र कुमार, पीटीआई कोमल कौशिक, वीरेंद्र, सुरेश कुमार, सुरेंद्र पाल, जोगिंदर सिंह, अमरजीत कौर, इंद्रजीत वालिया, बलकार व संगीता आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें