फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरकारी स्कूल की छात्राओं को किया जागरूक

Thu, 26 Dec 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दुर्गा शक्ति इंचार्ज सुमन की टीम ने कमेटी चौक कैथल स्थित सरकारी स्कूल में छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराध, डायल 112 और दुर्गा शक्ति एप के संबंध में जागरूक किया। पुलिस टीम ने महिलाओं के खिलाफ छेड़खानी, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज हत्या और महिला तस्करी इत्यादि अपराधों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही बचने के उपाय भी बताए।

टीम ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून बनाए गए हैं। साथ ही मुसीबत में फंसी महिलाओं की तुरंत सहायता के लिए दुर्गा शक्ति एप व दुर्गा शक्ति फोर्स भी तैयार की गई है, जो सूचना मिलते ही जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर पीड़िता को सुरक्षा मुहैया करवाती है।
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं से कहा कि सुरक्षा का सबसे बड़ा तरीका यह है कि यदि स्कूल या कॉलेज आते-जाते कोई उनका पीछा करता है या रास्ता रोकने की कोशिश करता है तो तुरंत इसकी सूचना दुर्गा शक्ति एप या 112 के माध्यम से पुलिस को दें। इस संबंध में अपने अभिभावकों या अध्यापकों को भी बताएं ताकि आपकी समस्या का समाधान समय रहते किया जा सके। अपराध की सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन


छात्राओं को बताया गया कि स्कूल, कॉलेज के बाहर और शहर में दुर्गा शक्ति पुलिस की टीमें तैनात रहती है। समस्या होने पर तुरंत मदद प्राप्त कर सकती हैं।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें