फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: योग्यता के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अमर सिंह ने कहा कि सरकारी भर्तियों में सिफारिश या खर्ची-पर्ची नहीं चलेगी। युवाओं को मेहनत और योग्यता के दम पर नौकरी मिलेगी। वह शनिवार को तरावड़ी में पुराने साथियों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आयोग पारदर्शिता से भर्ती कर रहा है और योग्य युवाओं को प्रतिभा के आधार पर अवसर देना उद्देश्य है। युवाओं को किसी के बहकावे में आने के बजाय पढ़ाई और तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान विधायक भगवानदास कबीरपंथी भी उनसे मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें