फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना खर्ची-बिना पर्ची मिल रही सरकारी नौकरियां : पूर्व विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास की नीति पर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है और युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर बिना खर्ची-बिना पर्ची सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। पूर्व विधायक लीला राम वीरवार को अंबाला रोड स्थित आईसीएस ब्रांच में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत से वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए शिक्षा, रोजगार और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया है जिससे युवाओं का सरकारी नौकरियों के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही युवाओं का भविष्य संवारती है और भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति है। युवाओं को बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह, गोपाल सैनी, सचिन कुमार, आयुष गर्ग, जसबीर सिह, राजपाल चहल, संजीव, हरपाल शर्मा, सतबीर शर्मा और रामकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें