फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार साथ : डीसी

Wed, 08 Oct 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उपायुक्त प्रीति ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 25 सितंबर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया है।

आवेदन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए एक मोबाइल एप भी लॉन्च किया है। इस योजना का लाभ उन परिवारों की महिलाओं को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। पात्र महिलाएं आवश्यक दस्तावेज पूरे कर शीघ्र आवेदन करें। डीसी ने बताया कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी के नाम पर एक सक्रिय बैंक खाता होना अनिवार्य है। योजना के लिए महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पात्रता की शर्तों के अनुसार, परिवार की सत्यापित वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, जो महिलाएं किसी अन्य राज्य से हरियाणा में विवाह के उपरांत बसी हैं और जिनके पति हरियाणा के निवासी हैं, वे भी पात्र हैं- बशर्ते वे पिछले 15 वर्षों या उससे अधिक समय से हरियाणा में रह रही हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 1 नवंबर से पात्र महिलाओं के बैंक खातों में योजना की राशि का हस्तांतरण शुरू हो जाएगा। डीसी ने स्पष्ट किया कि जो महिलाएं पहले से ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग या अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय सेवा विभाग की अन्य योजनाओं जैसे - वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा एवं निराश्रित महिला वित्तीय सहायता, दिव्यांग वित्तीय सहायता, लाडली सामाजिक सुरक्षा, कश्मीरी प्रवासी परिवार सहायता, हरियाणा बौना भत्ता, एसिड अटैक पीड़ित सहायता या अविवाहित महिला सहायता - का लाभ ले रही हैं, वे दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की पात्र नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना और उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें