ढांड। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा की ओर से पुंडरी में ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय उच्च विद्यालय चंदलाना की सांस्कृतिक टीम के बच्चों ने लोक नृत्य और रोल प्ले में प्रथम स्थान हासिल किया।
पीटीआई ने बताया कि संस्कृत टीम के बच्चों ने ब्लॉक स्तर पर अव्वल स्थान हासिल कर स्कूल व गांव का नाम रोशन किया है। स्कूल में पहुंचने पर विजेता बच्चों का फूल माला के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाली दोनों टीमों का जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। खंड स्तर पर अव्वल रहने वाली विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंगला व डाइट के प्राध्यापक राजकुमार मौजूद रहे। संवाद