फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु के समान होते हैं इंद्री तृप्त लोग : साक्षी गोपाल

Sun, 30 Jun 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इस्कान प्रचार समिति की ओर से हिंदू कन्या स्कूल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रही। इस मौके पर कथा व्यास साक्षी गोपाल दास ने श्रीमद्भागवत के छठे स्कंद के 16वें अध्याय पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इंद्री तृप्त लोग पशु के समान होते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान कहते हैं कि इंद्री तृप्त लोगों का वैभव उस प्रकार नष्ट हो जाता है, जिस प्रकार एक राजा का पद छिन जाने पर उसके अंतर्गत कार्य करने वाले सभी अधिकारियों के लिए उनका राजा व्यर्थ हो जाता है।

कथा व्यास साक्षी गोपाल दास ने बताया कि ब्रह्मा जी कहते हैं कि जो लोग भक्ति योग को स्वीकार करके भगवान श्री कृष्ण की भक्ति करते हैं ऐसे भक्तों के कर्म फलों को भी भगवान नष्ट कर देते हैं। और इसके विपरीत जो व्यक्ति भगवान की भक्ति नहीं करता उसे जीवात्मा को जन्म मृत्यु का भोगना पड़ता है। उन्होंने कथा में बताया कि हमारा मन ही हमें इस संसार में बांधने वाला भी है और मुक्ति देने वाला भी। जब हमारा मन विषय भोग में लग जाएगा तो यह हमें संसार से बांधने वाला बन जाएगा और जब हमारा मन भक्ति के मार्ग पर चलेगा तब यह हमें मुक्ति के मार्ग पर चला देगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत में श्री शुकदेव गोस्वामी ने नौवें स्कंद में सूर्यवंश और चंद्रवंश का वर्णन मात्र दो ही श्लोक में कर दिया था भगवान कृष्ण के जन्म का वर्णन भी इन्हीं दो श्लोक में ही है। तब महाराज परीक्षित श्री शुकदेव गोस्वामी जी को कहते हैं कि मैं भगवान की लीलाओं का वर्णन विस्तार पूर्वक सुनना चाहता हूं। तब कथा में प्रभु जी ने सूर्यवंश और चंद्रवंश का वर्णन करते हुए भगवान श्री कृष्ण की कथा का श्रोताओं को श्रवण पान करवाया।

कथा में भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी महोत्सव को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। भगवान कृष्ण को नंद बाबा बने भक्त अपने शीश पर टोकरी में ले कर आये। सभी भक्तों ने उस सुंदर झांकी का दर्शन किया। सभी भक्त भगवान के लिए भोग लेकर आए। कथा में मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी थी। गोविंदा बने बच्चे ने मटकी फोड़ी और सभी भक्तों ने उसका खूब आनंद लिया।
विज्ञापन


प्रेस सचिव भारत मदान ने बताया कि कथा के यजमान बहादुर सैनी ने ज्योति प्रचंड कर कथा व्यास को पुष्प माला से भी सम्मानित किया। इस मौके पर समिति के प्रधान दीपक अग्रवाल, राज गुलाटी, आशीष गर्ग, रामनिवास, संजय वाही, अमित गर्ग, संजीव धीमान, श्याम लाल वर्मा, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें