कैथल। बाता स्थित एक मकान से चोर ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर, नकदी और माल समेट ले गए। इस संबंध में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया सीवन गेट कैथल ब्रांच के शाखा प्रबंधक बलवान ने कलायत पुलिस को दी शिकायत में आरोप बताया कि वह गांव बाता का रहने वाला है। उसने कैथल में भी किराये पर मकान लिया है। आरोप है कि एक जनवरी को उसका परिवार उसे मिलने के लिए कैथल आ गया। 12 जनवरी को जब बाद दोपहर वापस मकान में गए तो वहां पर देखा कि मकान के में गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर जांच की तो दरवाजा पर लगे ताले भी टूटे हुए थे। जब जांच की गई तो पता चला कि चोर अलमारी का ताला तोड़कर वहां पर रखा सोने में चांदी के जेवरात व 12 हजार रुपये नकदी चुराकर कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई है। मामले के जांच अधिकारी कलाई थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद