चोरों ने गांव मुन्नारेहड़ी में एक दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मुन्नारेहड़ी निवासी विजय ने बताया कि 26 जुलाई की रात को चोर उसकी दुकान का ताला तोड़कर चार की नकदी, इन्वर्टर, बैटरी, 32 किलो चायपत्ती, 30 लीटर सरसों का तेल, नारियल सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी के ही एक अन्य मामले में सेक्टर 18 निवासी नवनीत ने बताया कि चोर उसके मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गए।