फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: माल ढुलाई का कार्य हो रहा प्रभावित

Thu, 15 Feb 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पंजाब जाने वाले रास्ते बंद होने से जिले में माल ढुलाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। इस दौरान पंजाब से इस समय सब्जियां और हिमाचल से फल न आने की स्थिति में सब्जी मंडियों में तो कोई प्रभाव नहीं पड़ा है परंतु अन्य क्षेत्रों में होने वाली माल ढुलाई से कार्य काफी प्रभावित हो रहा है। इसमें निर्माण सामग्री से लेकर अनाज की ढुलाई का कार्य प्रभावित हो रहा है।

इस दौरान पंजाब की तरफ से आनी वाली सामग्री को वाया चंडीगढ़ और करनाल से आना पड़ रहा है। इस कारण लाखों रुपये का कारोबार प्रभावित हो रहा है। भाड़ा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


पंजाब व हिमाचल से आता है सीमेंट व रेत ः मकान सामग्री के दुकानदार सुनील कुमार ने बताया कि पंजाब व हिमाचल से सीमेंट व रेत आता है। परंतु पंजाब का रास्ता बंद होने के बाद पिछले तीन दिन से पंजाब से सीमेंट व रेत का कोई माल नहीं आ रहा है। यदि लोग सीमेंट व रेत लेने के पहुंच रहे हैं तो उन्हें मांग के अनुसार यह सामग्री नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


वहीं, सब्जी मंडी के आढ़ती लक्की ने बताया कि इस समय से स्थानीय स्तर पर ही सब्जियां आ रही है। जबकि पंजाब से सब्जियां और हिमाचल से कोई फल नहीं आ रहा है। इसके चलते सब्जी मंडी पर खासा कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। हालांकि चीका में बॉर्डर क्षेत्र के गांवों से सप्लाई होने वाली सब्जियां के मंडियों में पहुंचने के चलते कुछ देरी जरूर हो रही है। परंतु आमजन को सब्जी मंडी में किसी प्रकार की कोई अधिक परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें