फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल पूंडरी से हजारों रुपये का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी ब्रह्मानंद गुरुकुल में चोर हजारों रुपये का सामान व चौकीदार का मोबाइल चुराकर ले गए। इस संबंध में गुरुकुल के चौकीदार प्रवीण कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। प्रवीण कुमार ने बताया कि 23 मार्च की रात को वह अपनी ड्यूटी पर था और गुरुकुल के प्रांगण में अपने मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था और दूसरा मोबाइल चार्ज लगा रखा था। इसी बीच उसने आवाज सुनीं तो देखा कि कोई व्यक्ति दिवार फांदकर भाग रहा था और पानी की टोंटियां व पाइप टूटे हुए थे। चोर पानी के पाइप, पानी की टंकी, लोहे के सामान के साथ उसका मोबाइल भी चुराकर ले गए। उन्होंने बताया कि गुरुकुल के सीसीटीवी में चोर दिखाई दे रहा है। पूंडरी चौकी प्रभारी तरसेम लाल ने बताया कि उन्हें गुरुकुल में चोरी व नुकसान होने की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें