कलायत। एक धार्मिक स्थान से चोर शनिवार की रात पंखा, सबमर्सिबल की मोटर व दानपात्र चुरा कर ले गए। कलायत पुलिस स्टेशन में दी अपनी शिकायत में इस संबंध में देवीदयाल गर्ग, राजेंद्र गर्ग, रामनिवास गर्ग, मदन लाल, आनंद और दूसरे लोगों ने पुलिस को शिकायत देते हुए चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राजेंद्र गर्ग ने बताया की नरवाना रोड पर पेट्रोल पंप के सामने उनके पितृ स्थल स्थल है जिसे काली मढ़ी के नाम से जाना जाता है। इस स्थान पर दिन के समय में एक चौकीदार के रूप में माली भी रखा हुआ है। रविवार सुबह जब चौकीदार पितृ स्थल पर आया तो उसे चोरी का पता चला। कमरे का ताला भी टूटा हुआ था। सूचना मिलने पर गर्ग परिवार के सभी लोग धार्मिक स्थल पर पहुंचे तो वहां दान पात्र, सबमर्सिबल की मोटर व पंखा चोरी मिला। कलायत थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि कार्रवाई जारी है। जल्द चोरी की घटना को ट्रेस किया जाएगा। संवाद