कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर एक दुकान से सामान व एक मकान से नकदी और गहने चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव फतेहपुर निवासी राजपाल ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 20 से 30 अगस्त के बीच वह अपनी बेटी के पास नोएडा गया हुआ था। इस बीच घर से 70 हजार रुपये नकदी व जेवर चोरी हो गए। उसे आठ लाख 77 हजार 600 रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव हरसौला निवासी बलजीत ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 29 अगस्त को अज्ञात आरोपी उसकी जाखौली अड्डा कैथल स्थित दुकान से 20-25 किलो देसी घी, एलईडी व कैमरे चोरी कर ले गए। उसे साढ़े 24 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद