कैथल। रामा नर्सिंग कॉलेज कुतबपुर में शुक्रवार की रात शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इससे करीब 30 से 35 हजार का कीमती सामान जलकर राख हो गया, इसमें कॉलेज के कुछ जरूरी कागजात भी थे। ये जानकारी डायरेक्टर सुभाष संधू ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल रुम में सीसीटीवी कैमरों के लिए लगाई गई एलईडी में शुक्रवार को अचानक शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। इससे अलमारी, आफिस में लगे पर्दे, कुर्सी व अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया। जैसे ही उन्हें आग लगने की जानकारी मिली वे तुरंत कॉलेज में पहुंचे। आग से काफी नुकसान हो गया है।