संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। महिला थाना एसएचओ रेखा ने गांव भुंसला के राजकीय स्कूल में विद्यार्थियों को महिला विरुद्ध अपराध, यातायात नियमों, अच्छे-बुरे स्पर्श, डायल 112 व नशामुक्ति को लेकर जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि यदि कोई व्यक्ति परेशान करता है तो उसकी जानकारी तुरंत सबसे पहले अपने माता-पिता को दें।
एसएचओ ने बच्चों को बताया कि यातायात नियमों का पालन न करने कारण कई बार बड़े हादसे हो जाते हैं, इसलिए सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। इसके अतिरिक्त एसएचओ ने बताया कि आज के दौरान में साइबर क्राइम काफी बढ़ गया है।
समझाया कि ओटीपी सहित किसी भी प्रकार की अपनी जानकारी किसी को न दें। नशा एक सामाजिक बुराई है, इसका सेवन करना किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है। बच्चे इस देश व समाज का भविष्य है, बच्चों को अपनी पढ़ाई व खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।