पिछले करीब तीन सप्ताह से सोने व चांदी की कीमतों की आई कमी के बाद वीरवार को फिर से कीमतें बढ़नी शुरू हो गई हैं। सोने की कीमतों में करीब 200 रुपये का उछाल आया है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि सोने की कीमतें आगे भी बढ़ेंगी। सोने की कीमत कल तक जहां 30 हजार 150 रुपये थी, अब बढ़क 30 हजार 380 रुपये हो गई है। चांदी की कीमतों में अभी भी गिरावट जारी है। चांदी 46 हजार रुपये कम होकर 4200 हजार रुपये आ गई है। पिछले दिनों अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने के कारण उसके असर से सोने की कीमतों में 1200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन उसका प्रभाव अब खत्म हो चुका है। सोने के दाम फिर से बढ़ने लगे हैं।
धनतेरस, दीपावली व विवाह सीजन को लेकर उमड़ रही है भीड़
बाजारों में सोने व चांदी के आभूषण खरीदने के लिए महिलाओं की खूब भीड़ उमड़ रही है। धनतेरस को जहां सोने व चंादी के बर्तन, आभूषण, सिक्के शुभ माने जाते है वहीं दीपावली पर भगवान गणेश, लक्ष्मी की सोने-चांदी की मूर्तियां भी खूब बिक रही हैं। दूसरी ओर 11 नवंबर से शादियों को सीजन शुरू हो जाएगा। जिसको लेकर भी महिलाएं सोने व चांदी की कीमतों में आई गिरावट का लाभ उठा रही है।
बढ़ सकती है सोने व चांदी की कीमत
बाजार में दुकानदार अरूण सर्राफ, सतीश कुमार, कृष्ण सिंह, राकेश वर्मा ने बताया कि सोने व चांदी की कीमतों में पिछले दिनों कुछ कमी आई थी। लेकिन कीमतें फिर से बढ़नी शुरू हो गई हैं। आगे भी सोने व चांदी के कीमतों बढ़ने की संभावना है। अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने के कारण कीमतों में गिरावट आई थी। लेकिन उसका अब असर कम हो गया है। जिसके कारण कीमतें फिर से बढ़ सकती है।
खूब हो रही है लक्ष्मी, गणेश, सोने व चांदी के सिक्कों की खरीद
दीपावली व धनतेरस को देखते हुए लोग गणेश-लक्ष्मी की सोने चांदी की मूर्तियां, चांदी व सोने के सिक्के खूब खरीद हो रहे हैं। आभूषण खरीदने आई महिला सोनिया, कल्पना, ज्योति ने बताया कि दीपावली पर आभूषण खरीदना बहुत की शुभ होता है। जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।