संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी स्टेडियम में बॉक्सिंग सेंटर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली में आयोजित हुई स्कूल नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता रणदीप और भूमि, रचना व गौरव का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके अलावा गौरव ने यूथ नेशनल व खेलो इंडिया यूथ गेम पटना, बिहार में कांस्य पदक जीतने पर स्वागत किया गया।
बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह और विक्रम ढुल ने बताया कि सभी खिलाडियों ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। इस मौके ओर प्रधान अश्वनी शोरवाला, नवनीत गोयल, गुरदीप भोला, राजरानी जिला खेल अधिकारी कैथल, सुरेश कुमार, प्रशांत, अनिल कुमार, जोगिंदर जूडो कोच, दीपक ने खिलाडि़यों को बधाई दी।