पाई। खेड़ी शेरू में पंचायत ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें गांव के ही दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता रविंद्र ढुल को सम्मानित किया।
रविंद्र ने 17 आयु वर्ग में 800 मीटर दौड़ में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है। परिवार खेती करता है। सरपंच अनिल कुमार ने खेल के लिए जगह उपलब्ध करवाई है। गांव में खेलों की ज्यादा सुविधाएं न होने के बावजूद सफलता बेहतरीन है। यह प्रतियोगिता दो नवंबर को पंचकूला में हुई थी। इसमें रविंद्र ने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर खेलेगा।
रविंद्र को सम्मानित करने के लिए सरपंच अनिल कुमार के साथ ईश्वर सिंह पूर्व सरपंच, गुरनाम सिंह पूर्व सरपंच, धूप सिंह, किताब सिंह, होशियार सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र मास्टर, जोगीराम मास्टर, जसवंत सिंह, संजय, रणधीर, सतीश, गुरमेल व रामचंद्र मौजूद रहे। संवाद