फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेलो इंडिया में जीवन को स्वर्ण पदक

Fri, 29 Dec 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। देहरादून में चल रही खेलो इंडिया सीनियर महिला वुशू नॉर्थ जोन लीग प्रतियोगिता में कैथल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जीवन विजेता ने स्वर्ण पदक जीता है। यह जानकारी कोच शिवकुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि देहरादून में चल रही वुशू प्रतियोगिता में कैथल से तीन महिला खिलाड़ी जीवन विजेता, सवेरा व निशा भाग ले रहीं हैं। प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड व लद्दाख सहित उत्तर भारत से लगभग 600 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। संशु और तालु प्रतियोगिता में कैथल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जीवन विजेता अपना बेहतरीन खेल प्रदर्शन दिखा रही हैं। बुधवार को हुए मुकाबले में खिलाड़ी जीवन विजेता ने तालू के चैनक्वावन में खेलते हुए 1.10 प्वाइंट के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं कैथल की खिलाड़ी सवेरा व निशा के मुकाबले अभी होने बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच शिव ने बताया कि खिलाड़ी जीवन विजेता बीए कक्षा की छात्रा है। पिछले छह वर्षों से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया पटियाला में अपना अभ्यास कर रही हैं। वह दो बार अतंरराष्ट्रीय मुकाबले में भाग ले चुकी हैं। रूस में वह रजत और जॉर्जिया में दो स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा वह आठ बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में भी वह कई पदक जीत चुकी हैं। जीवन विजेता के स्वर्ण पदक जीतने पर घर व आस पड़ोस में खुशी का माहौल है। खिलाड़ी जीवन विजेता ने इस जीत का श्रेह अपने अभिभावकों को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें