35-कैथल। डेक्थ्लान प्रतियोगिता में विजेता सुनील को स्वर्ण पदक प्रदान करते हुए अतिथि।
- फोटो : Kaithal
कैथल। सीनियर और जूनियर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कैथल के खिलाड़ी सुनील ने डेकाथलॉन इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता 14 और 15 मई को कर्ण स्टेडियम करनाल में हुई। इसका शुभारंभ खेल राज्य मंत्री संदीप कुमार के भाई विक्रमजीत सिंह ने किया। इसमें सुनील ने स्वर्ण व सुखचैन ने पुरुष वर्ग 1500 मीटर दौड में रजत पदक जीता। मोहित ने पुरुष वर्ग में 110 मीटर हर्डल दौड में दो स्वर्ण पदक जीते। कीर्ति ने शाट पुट इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। संवाद