फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गोबिंदपुरा से सिरटा सड़क मार्ग खस्ताहाल

Fri, 09 Aug 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। डेरा गोबिंदपुरा से सिरटा की दो किलोमीटर की सड़क बहुत ही खस्ताहाल में है। इस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

करीब पांच वर्षों से इस सड़क की हालत ऐसी है और वाहन चालकों के लिए यह हादसों का कारण बन रही है। महज दो किलोमीटर जर्जर सड़क का टुकड़ा कैथल और गुहला विधान सभा के सीमा पर होने से विभाग ही नहीं तय कर पा रहे की इस सड़क को कौन बनाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले तक यह सड़क लोक निर्माण विभाग के पास थी। जब विभाग से संपर्क किया गया तो पता चला कि अब यह सड़क मार्केट कमेटी के पास चली गई। जब मार्केट कमेटी से कार्यालय से संपर्क किया तो बताया कि हमने इस सड़क को जिला परिषद को सौंप दिया है। अब जिला परिषद ही सड़क बनाएगी।
विज्ञापन


दो विभागों की आपसी खींचतान का खामियाजा आसपास के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क न बनने से खेतों में जाने वाले किसानों और वाहन चालकों को भारी परेशानी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गांव खेड़ी गुलाम अली से निकला नया रोड जो सिरटा, सीवन, डेरा गोबिंदपुरा तक का सुगम पहुंचायक मार्ग बन गया है। यदि सड़क का दो किलोमीटर का टुकड़ा बनाया जाता है तो कैथल पहुंचने में तीन किलोमीटर का शॉर्टकट मार्ग बन जाता है। इससे वाहन चालकों को फायदा होगा। उनका समय ओर ईंधन की बचत करेगा। इस जर्जर मार्ग के न बनने से सिरटा से गांव खेड़ी गुलाम अली, गोहरा, प्रभोत, पहाड़पुर, चक्कू लदाना के लोगों को परेशानी हो रही है। इस रोड से सैंकड़ों हल्के, भारी वाहनों का आवागमन रहता है। खेड़ी गुलाम अली सरपंच गगन दीप सिंह, सिरटा के धर्मपाल, ब्लॉक समिति सदस्य एडवोकेट सौरभ ने प्रशासन से मांग की है कि इस दो किलोमीटर सड़क को चौड़ा करके जल्द बनाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें