संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका/कलायत। गुहला व कलायत में उप मंडल स्तर पर रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह में नगरपालिका चीका, कृषि विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग ने सरकार की विभिन्न योजनाओं पर आधारित झाकियां निकालीं।
चीका के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति प्रकोष्ठ के चेयरमैन जय सिंह पाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने यहां पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर परेड की सलामी ली। इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कहा कि 75 वर्ष पहले सन् 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। हमें संविधान में जो हक मिले हैं, वे डा. भीम राव आंबेडकर की ही देन है। आज प्रत्येक वर्ग को वोट देने का अधिकार प्राप्त है।
इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि आजादी की लड़ाई में हरियाणा प्रदेश का भी अहम योगदान रहा है। आज भी देश की सशस्त्र सेनाओं में हर दसवां सिपाही हरियाणा से है। सरकार ने कृषि, उद्योग, व्यापार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि हर क्षेत्र में भी ई गवर्नेंस के माध्यम से क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, चीका नगर पालिका अध्यक्ष डाॅ. रेखा रानी, हरियाणा डेयरी एवं विकास प्रसंघ के पूर्व चेयरमेन रणधीर सिंह, मांगे राम जिंदल, जगतार सिंह माजरी, सरदार जोगा सिंह, संजीव मित्तल, सत्यवान सीड़ा, सरदार जंगीर सिंह, हरजीत सिंह वडैच, सूरताराम। प्रशासन की ओर से एसडीएम कृष्ण कुमार, तहसीलदार मंजीत मलिक आदि मौजूद रहे।
उधर, अनाज मंडी कलायत में देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। इसमें पूंडरी से विधायक सतपाल जांबा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और ध्वज फहरा कर परेड की सलामी ली। इससे पहले विधायक ने शहीद स्मारक पर जाकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बने। सपना का भारत बनाने के लिए हम सबको यह प्रतिज्ञा करनी होगी कि हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य बनाना होगा।
इस अवसर पर कलायत एसडीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी ललीत कुमार, तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार महेश कुमार, मार्किट कमेटी सचिव अरविंद, नगर पालिका सचिव पवन कुमार, सुरेश शर्मा हुड्डा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
चीका में इन्हें किया सम्मानित
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, व विभिन्न स्कूलों के बच्चों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें पुलिस विभाग से उप-निरक्षक रामलाल, सुरेश कुमार, मनीष कुमार, तहसील गुहला से प्रवीण कुमार कानूनगों, पटवारी अनिल, शिक्षा विभाग से खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कैंडल, इंद्रवती देवी, अनिल कुमार, राजा सिंह झींझर, बुटा सिंह, हरजिंद्र सिंह, लवीश, अमित, उमेश वर्मा, खेल विभाग से नरेश जांगड़ा, स्वास्थ्य विभाग से सुनिता, महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर कविता, बिजली विभाग से पंकज कुमार, नगरपालिका चीका से मामराज, तलविंद्र व जयप्रकाश, लोक निर्माण विभाग से अनिल कुमार व राजेन्द्र सिंह शामिल है।
सीवन के स्कूलों में फहराया गया ध्वज
सीवन। खंड सीवन में 76वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में ध्वज फहराया गया। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा स्टेट अवार्डी ने ध्वज फहराया और एनसीसी परेड की सलामी ली।
वहीं, नगरपालिका कार्यालय सीवन में गणतंत्र दिवस पर ध्वज फहराया। नगरपालिका में टेपबॉल क्रिकेट के राष्ट्रीय खिलाड़ी रितु सैन व मन्नू मोगा मुख्य अतिथि रही। अध्यक्षता सचिव दीपक कुमार ने की। इस अवसर पर सभी कर्मचारी व नगर के लोग उपस्थित रहे।
गीता एसडी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर ओम प्रकाश शर्मा व राजेश मुंजाल ने ध्वज फहराया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल स्टाफ ने सहयोग किया। मिडिल स्कूल खानपुर कैथल में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक और मिडिल स्कूल के स्टाफ ने मिलकर किया। हैंडबॉल खिलाड़ी नवगीत ने विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अध्यक्षता विद्यालय प्रभारी रेखा देवी ने की। संवाद