संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। नगर पालिका कलायत प्रधान व पार्षद चुनाव के बाद अब शहर के विभिन्न वार्डों में नव निर्वाचित प्रधान अंकित राणा के साथ-साथ सभी 16 पार्षदों के अभिनंदन का सिलसिला जारी है। सभी देते जनहित में कदम से कदम मिलाकर चलने का भरोसा दे रहे हैं।
होली का मौका है, सो हर चुनाव लड़ने वाला जनता को धन्यवाद देता दिख रहा है। जिन उम्मीदवारों को चुनाव में सफलता नहीं मिल पाई उनका भी हौसला बढ़ाया जा रहा है। यही वजह है कि दूरियां बनाने की बजाय जीते और हारे उम्मीदवार सौहार्द पूर्ण माहौल में एक-दूजे को बधाई दे रहे हैं।
कलायत केे वार्ड-एक में नव निर्वाचित पार्षद एमएससी छात्रा कुमारी रेणू धानियां और वार्ड तीन से विजय रहीं महिला ऊषा दहिया का दोनों वार्डों के लोगों जलपान पर आमंत्रित करते हुए विकास कार्यों पर चर्चा की गई। वार्ड एक के लोगों ने क्रमवार प्रधान व सभी पार्षदों को सम्मान देने की परंपरा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके पीछे वार्ड वासियों की सोच नई कार्यकारिणी का उत्साह बढ़ाते हुए विकास कार्यों को गति देने का प्रयास करना है।
कलायत शहर मेंं 36 बिरादरी द्वारा अपनी-अपनी मांगों का मांग पत्र पहले से तैयार किया गया है। सभी वार्डों के लोगों की रणनीति संबंधित पार्षदों के माध्यम सेे नपा सदन में उनकी लंबित मांगों को पूरा करवाना है। इसके लिए चुनाव मेंं उम्मीदवारों द्वारा वायदे भी किए गए हैं। इन वायदों पर जन प्रतिनिधि कितना खरा उतर पाते हैं, परीक्षा की घड़ी शुरू हो चुकी है।
उधर, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा ने बताया कि अब जल्द ही सभी जन प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी।