फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को दें स्किल बढ़ाने का मौका : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एडीसी कार्यालय में सोमवार को जिला शिक्षुता एवं आत्मनिर्भर समिति की बैठक हुई। बैठक में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने अधिकारियों के साथ शिक्षुता योजना के तहत पात्रता को लेकर चर्चा की। एडीसी ने कहा कि अधिकारी शिक्षुता पोर्टल पर निर्धारित संख्या में अपने विभाग में सीटें सृजित करवाएं और युवाओं को मेरिट के आधार पर स्किल बढ़ाने का मौका दें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक विभाग में कर्मचारियों की कुल संख्या के हिसाब से नियमानुसार सीटें निर्धारित होती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विजन है कि प्रत्येक युवा को रोजगार मिले। इस दिशा में शिक्षुता योजना एक कारगर प्रयास है। इसमें युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ एक निश्चित भुगतान किया जाता है।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों से उनके विभाग के अनुसार सीटों की संख्या को लेकर आवश्यक जानकारी हासिल की। साथ ही निर्देश दिए कि जिन विभागों में सीटें खाली हैं, उनमें अधिकारी इन सीटों पर रिक्तियां निकाल कर युवाओं को अधिक से अधिक अवसर प्रदान करें। यदि किसी को कोई परेशानी आती है तो कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके समस्या का समाधान करवाएं। उन्होंने कहा कि जिले में 862 सीटें हैं जिनमें से 435 सीटें भर चुकी हैं। उन्होंने शेष सीटों पर जल्द से जल्द युवाओं को अवसर देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुहला एसडीएम प्रमेश कुमार, आईटीआई प्रिंसिपल सतीश मच्छाल, रोडवेज महाप्रबंधक कमलजीत सिंह, जिला कल्याण अधिकारी सीमा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें