फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुझे जहर या फांसी दे दो...

Thu, 18 Sep 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अमेरिका में कैथल निवासी युवक विकास की मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में विकास रोते हुए अपनी पत्नी संगीता से लौट आने की गुहार लगा रहा है। उसने कहा, “यह दुनिया मुझे ताने मारती है, तू वापस आ जा संगीता। मुझे फांसी लगा दे, जहर दे दे, लेकिन ऐसे छोड़कर मत जा।”

दो सितंबर को विकास की मौत हुई थी। उसके शव को 12 सितंबर को अमेरिका से भारत लाया गया और कैथल के पैतृक गांव कौल में अंतिम संस्कार किया गया। विकास की मां और बेटी भी अमेरिका से लौट आई हैं। बेटी को उसकी दादी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, तीन साल पहले विकास अपनी पत्नी और बेटी के साथ अमेरिका गया था, जिसमें लगभग 80 लाख रुपये खर्च हुए थे। विकास की मां ने संगीता और उसके कथित बॉयफ्रेंड पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी वीडियो जारी किया गया और अमेरिका में पंचायत हुई थी।

वीडियो में विकास कहता दिख रहा है- ये तो बता दे कि तू क्यों चली गई। कम से कम बेटी से तो बात करवा दे। मुझे क्यों अपना दुश्मन बना लिया तूने। मेरे मुंह पर थप्पड़ मार ले, फांसी लगा दे, जहर दे दे, लेकिन वापस आजा, छोड़कर मत जा। उसने आगे कहा- मैं मर जाऊंगा संगीता, वापस आजा। बदनामी कर दी तूने। सबको पता लग गया कि तू किसी और के पास चली गई। मेरा कोई ठिकाना नहीं है। बस मेरा घर बसा दे।
विज्ञापन


लास्ट मौका दे दे संगीता...

विकास ने अंतिम बार अपनी पत्नी से कहता है- लास्ट मौका दे दे संगीता। तू जहां भी है, कोई बात नहीं। हो गई गलती, मैं कुछ नहीं कहता। ये दुनिया जालिम है, इज्जत से खेलती है। वापस आजा संगीता। मेरे मरने के बाद भी तो आएगी। इस दुनिया का मुंह बंद कर दे कि मैं वापस आ गई। मैं मर जाऊंगा, संगीता। तू फिर भी तो आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें