फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्राओं ने साइक्लिंग में जीते स्वर्ण और कांस्य पदक

Sun, 26 Oct 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कमला देवी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की छात्राओं खुशी और तमन्ना ने पहली जिला स्तरीय रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में खुशी ने स्वर्ण तमन्ना ने कांस्य पदक जीता है। स्कूल प्रबंधन ने दोनों छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही खुशी जताई।

यह प्रतियोगिता डिस्ट्रिक्ट साइक्लिंग एसोसिएशन की ओर से शनिवार को अंबाला रोड स्थित आरकेएम फार्म के पास आयोजित की गई थी। प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि 20 किलोमीटर की इस रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में कॉलेज की पांच छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता, वहीं बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया।

उन्होंने बताया कि दोनों विजेता छात्राओं का चयन आगामी 17वीं हरियाणा स्टेट रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है, जो सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्गों के लिए शाहबाद जिला, कुरुक्षेत्र में आयोजित होगी।
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज के लिए गर्व की बात है और बेटियां सभी क्षेत्रों में अग्रिम हैं। उन्होने अन्य छात्राओं को भी अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को इसी लगन के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए कहा। इस मौके पर सांयकालीन सत्र की प्रभारी श्वेता तंवर और शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर रीना व आशु भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें