कैथल। हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय स्तर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इमें आठवीं से 12वीं तक की छात्राओं ने अपनी कविताओं को प्रस्तुत किया। छात्राओं ने अपने विषय में बेटी ,बहन माता-पिता ,नारी शक्ति, भ्रष्टाचार, इंटरनेट , देशभक्ति पर अपने भावो को कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत कर समां बांध दिया। अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्या कमलेश सिंगला ने की। इस कार्यक्रम में प्रबंधक समिति के सदस्य मैनेजर अर्पित चौधरी, वरिष्ठ प्रधान योगेश चौधरी, उप प्रधान प्रदीप चौधरी, वित्त सचिव पुनीत चौधरी व कार्यकारी सदस्य राजीव चौधरी उपस्थित हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व निर्णायक मंडल की भूमिका निभाते हुए डॉ. कमलेश मिश्रा, कवयित्री मधु गोयल व कवि राज