फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईजी कॉलेज की छात्राओं ने परिणामों में लहराया परचम

Thu, 06 Mar 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आईजी कॉलेज की बीएससी फाइनल की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परिणाम में अपना परचम लहराया है। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने बताया कि विवि की ओर से घोषित बीएससी पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में कॉलेज की छात्रा लवलीन ने 320 में से 270 अंक प्राप्त कर 84.3 प्रतिशत के साथ सातवां, प्रीति ने 269 अंक प्राप्त कर 84.06 प्रतिशत के साथ आठवां और प्रेरणा ने 265 अंक प्राप्त कर 82.8 प्रतिशत के साथ 10वां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज की छात्राएं लगातार यूनिवर्सिटी में टॉप-10 की सूची में अपना नाम दर्ज करवा रही है। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बनाता है। महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया व प्रबंधक समिति के सह सचिव नरेंद्र मिगलानी ने छात्राओं व उनके अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन


इस मौके पर मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर और स्टाफ में से प्रो. पूजा , प्रो. दीपिका व प्रो. मनीषा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें